{"_id":"7c880527f1ed917091718d59d6e4f5a7","slug":"light-chacking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन ठप रहा लोड चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन ठप रहा लोड चेकिंग अभियान
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉवर कारपोरेशन के जेई संवर्ग द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर लखनऊ में आयोजित प्रदर्शन में चले जाने से शहर में शनिवार को बिजली कनेक्शनों की चेकिंग का अभियान ठप रहा। खास यह है कि शासन के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए पिछले माह शुरू हुए अभियान का शनिवार आखिरी दिन था। इस बीच, गोविंदगंज और बहादुरगंज के बिलिंग सेंटरों सहित सब स्टेशनों के काउंटरों पर बकाया बिल जमा करने को दिनभर उपभोक्ता उमड़े।
दस जनवरी से शुरू हुए अभियान को शनिवार तक जारी रहना था। इस बीच, डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के प्रांतीय नेतृत्व ने ग्रेड पे स्केल में बढ़ोत्तरी और अन्य लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदर्शन की घोषणा कर दी। संघ में घटक के तौर पर शामिल राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन से जुड़े भी जेई सामूहिक अवकाश लेकर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय के नेतृत्व में लखनऊ कूच कर गए।
नतीजा यह हुआ कि अवर अभियंताओं की गैर मौजूदगी में अभियान के आखिरी दिन कनेक्शनों की चेकिंग का काम नहीं हो सका। एक्सईएन सिटी एकेशुक्ला के अनुसार अंतिम दिन केवल बिलिंग और डेटा फीडिंग का काम हुआ। उन्होंने बताया कि सभी बिलिंग सेंटरों और कैश काउंटरों पर करीब 19 लाख रुपये बकाया राजस्व जमा हुआ। इस दौरान सात नए कनेक्शन जारी हुए और ओटीएस के तहत 27 रजिस्ट्रेशन किए गए।