फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light chacking abhiyan start will monday

सोमवार से चलेगा बिजली कनेक्शन चेकिंग अभियान

Thu, 08 Jan 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 08 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिजली उत्पादन में गिरावट का दौर शुरू होते ही शासन उसका दुरुपयोग रोकने और लाइन लॉस कम करने को लेकर गंभीर हो गया है। मुख्य सचिव से बुधवार को वीडियो कांफेंसिंग के जरिए राज्य स्तर पर सोमवार से शुरू होने वाले बिजली कनेक्शन चेकिंग के विशेष अभियान की तैयारियां करने संबंधी दिशा निर्देश दिए। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने अभियान की मॉनीटरिंग के लिए एडीएम मुनेंद्र नाथ उपाध्याय को नोडल अफसर नामित करने के साथ ही पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद को क्षेत्रवार कार्य योजना बनाने केनिर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने के साथ सरकार का राजस्व बढ़ाने के लिए शुरू होने वाले अभियान में जन सहयोग की अपेक्षा की। डीएम ने कहा कि बिजली का नाजायज इस्तेमाल रुकने से लाइन फाल्ट, कटौती, ट्रिपिंग जैसी दिक्कतों में भी कमी आएगी। इसलिए जो भी लोग नए कनेक्शन या अन्य विभागीय सेवाएं लेना चाहें, वे अभियान का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बिजली विभाग के एसई प्रसाद को एडीएम से मिलकर मोहल्ले और क्षेत्रवार चेकिंग कार्य योजना बनाएं। निरीक्षण के दौरान प्रशासन व पुलिस के अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में साथ रहेंगे। बिजली चोरी की एफआईआर पर दस दिन में जांच कर चार्ज शीट दाखिल कराई जाएगी। एसई को अभियान के दौरान बिजली चोरी और मीटर बदलने की दैनिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed