फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Life imprisonment to father and two sons in shooting death

Shahjahanpur News: गोली मारकर हत्या में पिता और दो पुत्रों को आजीवन कारावास

Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to father and two sons in shooting death
शाहजहांपुर। पंचम अपर सत्र न्यायाधीश गरिमा सिंह ने हत्या के एक मुकदमे में पिता और दो पुत्रों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया। दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव दोषपुर निवासी मान सिंह ने 16 नवंबर 2014 को रिपोर्ट लिखाई थी कि उसके गांव के धनपाल और उनके पुत्र मालवीर, मदनपाल का खेत उसके खेत से लगा हुआ है। सुबह करीब दस बजे वे लोग अपने ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे। ट्रैक्टर से मान सिंह के खेत की मेड़ टूट गई। इसका मान सिंह के बेटे प्रमोद ने विरोध किया। इस बात से नाराज होकर प्रमोद के साथ उन लोगों ने मारपीट की थी। इसके बाद प्रमोद घर आ गया। पूर्वाह्न 11 बजे मालवीर ने अपने घर के बाहर एक हवाई फायर किया। आवाज सुनकर प्रमोद घर से बाहर आया तभी धनपाल और मदनपाल ने मालवीर से गोली मारने के लिए कहा। मालवीर ने अपने पिता की लाइसेंसी रायफल से प्रमोद को गोली मार दी। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धनपाल और उसके बेटे मालवीर व मदनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और सरकारी वकील शशिमोहन सिंह के तर्क को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने धनपाल, बेटे मदनपाल और मालवीर को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed