फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   LIC development officer and son booked for fraud

Shahjahanpur News: एलआईसी के विकास अधिकारी और बेटे पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Nov 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
LIC development officer and son booked for fraud
जलालाबाद। धोखाधड़ी कर 13 लाख रुपये से ज्यादा रकम हड़प लेने के आरोप में एलआईसी के विकास अधिकारी और उसके पुत्र के खिलाफ सीओ के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रेमनगर निवासी शेखर मिश्रा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2020 में उन्होंने मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पहरुआ निवासी एलआईसी के विकास अधिकारी अशोक सिंह को बीमा की किश्त के 13 लाख पांच सौ रुपये तिलहर कार्यालय में जमा करने के लिए दिए थे। यह रकम उन्होंने अपने बैंक खाते से विकास अधिकारी के खाते मे ट्रांसफर की थी। आरोप है कि यह रकम बीमा कार्यालय में जमा नहीं की गई।
विज्ञापन

कुछ दिन टालमटोल करने के बाद आरोपी और उसके बेटे गौरव सिंह ने उनके घर आकर अपने पेट्रोल पंप में साझेदार बनाने का झांसा दिया। बाद मे आरोपी पिता-पुत्र ने उनसे कई बार में काफी नकद धनराशि और ले ली। धोखाधड़ी का एहसास होने पर रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने अल्हागंज थाने में लिखकर दिया कि वह पांच-पांच लाख रुपये देकर उधारी चुकता करेंगे। इसके बावजूद रकम नहीं मिली। अब आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed