{"_id":"48639733a59e2739eedd119a09e48b84","slug":"lgari-society-celebrated-the-birthday-of-hazrat-ali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगारी समाज ने मनाया हजरत अली का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगारी समाज ने मनाया हजरत अली का जन्मदिन
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 04 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
लगारी समाज संघर्ष समिति के मोहल्ला बाबूजई स्थित कार्यालय पर हजरत अली का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गईं। लंगर भी कराया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष तसलीम लगारी ने कहा कि खुदा ने हजरत अली को सिर्फ मुसलमानों को नेक राह पर चलाने और उनके उत्थान के लिए नहीं भेजा, बल्कि पूरी दुनिया को बुराइयों से बचाने तथा इंसानों को अन्याय के खिलाफ सही रास्ता दिखाने के लिए भेजा था। उन्होंने कहा था कि हम सब खुदा के नेक बंदे हैं, इसलिए उस के बताए रास्ते पर चलकर ही सुकून से रह सकते हैं। इस अवसर पर वार्ड मेंबर मुंतका बेग, सफाई नायक विजय कुमार और सहायक सफाई नायक जय प्रकाश को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में यामीन अली, आमिर रजा, जफर लगारी, मोहम्मद इसरार, अब्दुल कादिर, मोहम्मद शाहबान, आरिफ हुसैन, मुन्ना कुरैशी, तौसीफ अहमद, मोहम्मद नबी आदि मौजूद रहे।