फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   leopard reaches near degree college

डिग्री कॉलेज के निकट पहुंचा तेंदुअा,  मचा हड़कंप

Wed, 31 Jan 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
leopard reaches near degree college
- फोटो : अमर उजाला
बंडा क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से कई गांव के लोगों में दहशत है। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर घर भेज दिया। गांव पटना के पास विद्यादेवी महाविद्यालय के पीछे सड़क पर बुधवार को कुछ लोगों ने एक तेंदुए को घूमते देखा। इस पर लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर यूपी-100 पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मौके से हटाकर घर भेज दिया। इसके बाद पुलिस काफी देर तक मौके पर मौजूद रही, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। विद्यादेवी महाविद्यालय कॉलेज के संचालक उर्वेश यादव ने बताया कि गांव पटना से बिलसंडा मार्ग पर परशुराम के गन्ने के खेत में तेंदुए को देखा गया था।
विज्ञापन

इस कारण मौके पर भारी भीड़ रही। भीड़ पर तेंदुए के हमले की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। वन दरोगा राम प्रसाद वर्मा ने बताया मंगलवार को जो तेंदुआ गांव मूड़ा के समीप देखा गया था, वही पटना में पहुंच गया है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed