फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard Kills Calf in Village Pipariya Bhagwant

Shahjahanpur News: ग्राम पिपरिया भागवंत में तेंदुए ने बछड़े को मारा

Sun, 19 Apr 2026 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Leopard Kills Calf in Village Pipariya Bhagwant
खुटार। गांव पिपरिया भागवंत निवासी अशोक मिश्रा के टिनशेड में बैठे बछड़े को तेंदुए ने मार डाला। शनिवार सुबह बछड़े के मरने का पता चलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

अशोक मिश्रा ने बताया कि घर के दरवाजे के पास टिनशेड के नीचे वह पालतू पशु बांधते हैं। शुक्रवार रात उनके टिनशेड में एक छुट्टा बछड़ा आकर बैठ गया। रात में किसी समय तेंदुए ने बछड़े को मार डाला। शनिवार सुबह बछड़े का अधखाया शव टिनशेड में पड़ा मिला।
विज्ञापन

अशोक मिश्रा की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी अशोक वाजपेयी और दाताराम मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुआ छह महीने से पिपरिया, रजमना, मलिका, सौंफरी, सिल्हुआ, अठकोना, गेहुंआ, रुजहा आदि गांवों के पास घूम रहा है, लेकिन वनकर्मी लापरवाही कर लोगों से सतर्क रहने की अपील कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तेंदुए के हमले में बछड़े की मौत की जानकारी पर वनकर्मी मौके पर भेजे गए थे। टीम को क्षेत्र में काम्बिंग के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
-मनोज कुमार श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed