फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard killed Nilgai in Mahua Pimai of Khutar

Shahjahanpur News: पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों का हंगामा, फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

Fri, 01 Mar 2024 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed Nilgai in Mahua Pimai of Khutar
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ पर स्थित बीके सिंह पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज के फर्जी होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इसके बाद छात्रों ने पुलिस चौकी अजीजगंज में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। छात्रों के अनुसार, करीब पांच सौ छात्रों का प्रवेश लेकर फीस वसूल की गई, लेकिन वेबसाइट पर कॉलेज का कोई भी विवरण प्रदर्शित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। शोर शराबा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छात्रों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि दो वर्षों से कॉलेज में संस्थागत प्रवेश प्रक्रिया के आधार पर 500 छात्रों के प्रवेश लेकर एक साल का रिजल्ट अपनी ऑनलाइन साइट पर दे दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कॉलेज के डायरेक्टर और प्राचार्य ने प्रवेश के नाम पर मोटी फीस वसूली है। कॉलेज का बोर्ड सरकारी वेबसाइट पर भी दिखाई नहीं दे रहा है। तहरीर देने वालों में छात्र वंदना, कमल शुक्ला, अंशिका श्रीवास्तव, मोनी देवी, सुषमा, अरमान सिद्दीकी, अर्जुन वर्मा आदि शामिल हैं। चौक के थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि विद्यार्थियों की तहरीर पर जांच के लिए मामला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के सभी दस्तावेज सरकारी मान्यता प्राप्त हैं। केवल सरकारी वेबसाइट पर कॉलेज शो नहीं हो रहा है। इसे जल्द ही अपलोड करवा दिया जाएगा। छात्रों के सभी आरोप बेबुनियाद है। जांच में स्थिति साफ हो जाएगी। -रामहरि यादव, प्राचार्य, बीके सिंह पैरामेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed