फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lekhpals demonstrated in tehsils

Shahjahanpur News: तहसीलों में लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Nov 2025 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals demonstrated in tehsils
सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। फतेहपुर के साथी लेखपाल की मौत के मामले में लेखपालों ने सदर समेत अन्य तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन


सदर तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपालों ने नारेबाजी की। तहसील अध्यक्ष अरविंद बाबू मिश्रा ने मांग की कि मुख्य आरोपी अधिकारी का नाम एफआईआर में दर्ज किया जाए। एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। इस दौरान मंत्री मुनेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुधा सिंह, हरगोविंद सिंह, जितेंद्र पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुवायां तहसील के लेखपालों ने धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष आलोक कुमार, तहसील मंत्री रवि गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलान तहसील में लेखपालों ने धरना देने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने, मृतक की मां को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

तहसील अध्यक्ष हिमांशु रंजन, मंत्री अनुज रंजन आदि मौजूद रहे। जलालाबाद में लेखपाल संघ ने तहसील परिसर मे धरना प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष अरविंद कनौजिया ने बताया कि इस मामले में संगठन की मांग है कि एसडीएम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी। संवाद

सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed