फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Legal opinion being sought prior to FIR against Mathura Construction.

Shahjahanpur News: मथुरा कंस्ट्रक्शन पर प्राथमिकी से पहले ली जा रही विधिक राय

Thu, 10 Sep 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Legal opinion being sought prior to FIR against Mathura Construction.
शाहजहांपुर। फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाने के मामले में मथुरा कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने से पहले विधिक राय ली जा रही है। इसके आधार पर ही मामले में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मथुरा कंस्ट्रक्शन पर आरोप लगा था कि उसने तिलहर नगर पालिका में फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर कई निविदाएं हासिल कर ली थीं। इस मामले में एक सभासद की शिकायत पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जांच कराई थी। इसमें लगाए गए आरोप सही पाए गए थे। तिलहर नगर पालिका की ओर से फर्म के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मामले में फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश जारी किए गए थे। नगर निगम में भी मथुरा कंस्ट्रक्शन फर्म ने फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाकर काम हासिल किए थे। निर्माण विभाग की ओर से फर्म के विरुद्ध एफआईआर कराने की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि मामले में विधिक राय ली जा रही है। इसके आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed