फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Learning corners will be created in co-located Anganwadi centres

Shahjahanpur News: को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए जाएंगे लर्निंग कॉर्नर

Thu, 24 Jul 2025 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Learning corners will be created in co-located Anganwadi centres
शाहजहांपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों की पढ़ाई का माहौल तैयार किया जाएगा। बच्चों को पढ़ाने के लिए केंद्रों पर लर्निंग कॉर्नर बनाए जाएंगे। इसके लिए एसएमसी के खातों में धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में 1190 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्राें का संचालन होता है। जहां पर तीन से सात साल तक के बच्चों को शिक्षा दी जाती है। परिषदीय स्कूलों में संचालित इन केंद्रों में बच्चों को आहार के साथ ही प्ले वे स्कूलों की तरह पढ़ाया जाता है। इनमें 213 सेंटरों में लर्निंग कॉर्नर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने कॉर्नर को तैयार करने के लिए 21 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि खातों में ट्रांसफर कर दी है। प्रत्येक केंद्र को दस हजार रुपये दिए गए हैं। उसके जरिये वहां पढ़ाई का माहौल तैयार किया जाएगा। केंद्र के चारों कोनों पर शैक्षणिक किताबों के साथ खिलौने रखे जाएंगे, साथ ही कॉर्टून भी बनवाए जाएंगे, जिससे बच्चे आकर्षित होकर रोजाना ही आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि एसएमसी खातों में धनराशि भेजने के साथ ही नियम के अनुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed