फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   League matches will be organized by forming three teams in GF College

जीएफ कॉलेज में छात्राओं की तीन क्रिकेट टीमों को बनाकर कराएंगे लीग मैच

Fri, 01 Apr 2022 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
League matches will be organized by forming three teams in GF College
जीएफ कॉलेज में क्रिकेट का अभ्यास करतीं छात्राएं - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। क्रिकेट को लेकर छात्राओं में जबरदस्त उत्साह है। बेटियां क्रिकेट के मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बृहस्पतिवार को जीएफ कॉलेज में नामांकन के अंतिम दिन तक 48 छात्राओं ने क्रिकेट खेलने के लिए अपनी सहमति देते हुए नामांकन कराया है। इसी के साथ कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की टीम बनाने की तैयारी तेज हो गईं। कॉलेज स्तर पर तीन टीमें बनाकर लीग मैच को कराने की रणनीति तैयार की गई। छात्राओं ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट तक स्कूल में क्रिकेट खेलने वाली छात्राओं को कॉलेज में आने के बाद क्रिकेट खेलने के लिए मौका नहीं मिल पाया। जीएफ कॉलेज में छात्राओं की क्रिकेट टीम को बनाने की बात चली तो उस समय विभिन्न खेलों में हाथ आजमाने वाली मुश्किल से छह छात्राएं मिली थीं जो क्रिकेट खेलना चाहती थीं। उनमें क्रिकेट को लेकर गजब का उत्साह था। वे चाहती थी कि कॉलेज की तरफ से उन्हें भी खेलने को मौका मिले। कॉलेज ने टीम बनाने के लिए नोटिस जारी किया तो छात्राओं की उम्मीदों को पंख लग गए। छात्राओं ने क्रिकेट क्लब अध्यक्ष के पास अपना नामांकन कराना शुरू कर दिया। 31 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि थी। अब तक 48 छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से छात्राओं ने क्रिकेट का अभ्यास भी शुरू कर दिया। तेज धूप होने के बावजूद छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। छात्राओं की तीन टीमों को बनाकर उनका लीग मैच अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में कराया जाएगा। छात्राओं के बीच अभ्यास मैच को शुरू करा दिया गया। अब प्रतिदिन अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास करने वालीं छात्राओं की संख्या में हुआ इजाफा
क्रिकेट टीम के लिए एसएस कॉलेज में 75 छात्राओं ने अपना नामांकन कराने के साथ ही अभ्यास मैच को शुरू कर दिया था। एक दिन पहले जहां 13 छात्राएं बैट-बॉल लेकर अभ्यास करने में जुटी थी। बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़कर 25 हो गईं। इंडोर स्टेडियम में छात्राओं ने करीब तीन घंटे तक क्रिकेट का अभ्यास किया। उन्होंने बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हाथ आजमाएं। छात्राओं को क्रीड़ा सचिव डॉ. अजीत सिंह चारग ने टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि दो दिन छात्राओं को अभ्यास कराने के बाद क्रिकेट टीम के लिए नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। बेहतर खेल के आधार पर ही छात्राओं को टीम में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed