फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers' strike Disturbing the litigant

वकीलों की हड़ताल से वादकारी परेशान

Mon, 11 Jul 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
नवसृजित तहसील कलान में मिर्जापुर ब्लाक को शामिल किए जाने को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी कामकाज ठप रखा और धरना देकर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। कामकाज न होने के कारण दूरदराज से आए वादकारियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मालूम हो कि कलान को तहसील का दर्जा दिए जाने को लेकर शासन की ओर से प्रस्ताव मांगा गया था। इसके अनुपालन में तहसील प्रशासन द्वारा भेजे गये प्रस्ताव में मिर्जापुर ब्लाक को भी नवसृजित तहसील में शामिल किया जाना प्रस्तावित है। प्रशासन के इस निर्णय के विरोध में लामबंद हुए वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी है। वकीलों का कहना है कि मिर्जापुर क्षेत्र के जो गांव कलान के काफी नजदीक हैं उन्हें कलान तहसील में शामिल किया जाए, जबकि अन्य गांव जलालाबाद में ही रहें। इसको लेकर ज्ञापन दिए जाने के बाद भी सुनवाई न होने पर तहसील के अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू कर दी। इसके अलावा शुक्रवार और सोमवार को वकीलों ने धरना देते हुए नारेबाजी की और एसडीएम को पुन: ज्ञापन देकर उक्त प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष राजीव सक्सेना, अनिल पाठक, रामकृष्ण यादव, विनोद द्विवेदी, राकेश श्रीवास्तव, नारायण देव पाठक, करतार सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed