फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers on work stop strike on seventh day

शाहजहाँपुर: सातवें दिन भी काम बंद हड़ताल पर रहे वकील

Tue, 14 Feb 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lawyers on work stop strike on seventh day
- वादों की पत्रावलियां मुख्यालय स्थानान्तरित किए जाने के आदेश का जताया विरोध
विज्ञापन

- बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने दिया समर्थन
तिलहर। वादों की पत्रावलियां मुख्यालय स्थानांतरण किए जाने के आदेश के विरोध में अधिवक्ता सोमवार को सातवें दिन भी काम बंद हड़ताल पर रहे। सोमवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने यहां पहुंचकर समर्थन करते हुए बार काउंसिल और हाईकोर्ट तक पैरवी करने का आश्वासन दिया।

अधिवक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा अधिवक्ता श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आदेश वापस नहीं हुआ है, इससे अधिवक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा तिलहर से मुकदमें जिले में स्थानांतरित होने से वादकारियों तथा अधिवक्ताओं के हितों पर आघात होगा। आम जनता सस्ता व सुलभ न्याय पाने से वंचित हो जाएगी। इस मौके पर अधिवक्ता अखिल मौर्य, सचिन कुमार सिंह, रजनीश यादव, नीरज शर्मा, अमित शर्मा, नफीस, मोहम्मद इरशाद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार शर्मा, बूटी कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, शीलेंद्र मोहन मिश्रा, जुबैर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed