फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers created a ruckus and staged a sit-in protest in Puwayan following a dispute with the SDM.

Shahjahanpur News: पुवायां में एसडीएम से विवाद के बाद वकीलों ने किया हंगामा, धरने पर बैठे

Wed, 14 Oct 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lawyers created a ruckus and staged a sit-in protest in Puwayan following a dispute with the SDM.
पुवायां में तहसील से जाते एसडीएम और नारेबाजी करते वकील। संवाद - फोटो : 1
पुवायां। एसडीएम सदानंद सरोज से विवाद के बाद वकील नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। वकीलों ने एसडीएम को अधिवक्ता विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को वकील किसी मामले में एसडीएम से मिलने उनके कक्ष में गए थे। इस बीच किसी मामले को लेकर विवाद होने पर वकील नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री गौरव शुक्ला ने कहा कि एसडीएम अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं और अधिवक्ता विरोधी मानसिकता से काम करते हैं।
एसडीएम किसी का फोन नहीं उठाते हैं और वकीलों के कहने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इस कारण एसडीएम का तबादला नहीं होने तक तहसील के किसी भी न्यायालय में काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वकीलों के हंगामें के बीच एसडीएम तहसील सभागार में लेखपालों की बैठक करने लगे। यहां भी वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम तहसील से चले गए। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि उन्हें देर शाम को मामले की जानकारी मिली है। इस संबंध में बुधवार को बार की मीटिंग बुलाई जाएगी। इसमें चर्चा होगी। किसी कोर्ट का बहिष्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि एक मामले में दो दिन में अभिलेख दाखिल करने का समय दिया गया था। वकील अपनी मर्जी का आदेश जारी कराना चाहते थे। दबाव बनाने के लिए न्यायालयों के बहिष्कार की बात कही जा रही है। अभद्र व्यवहार का आरोप गलत है।

====
तहसील आए लोग हुए परेशान
तहसील में विभिन्न कार्यों से आए लोगों को वकीलों के कामकाज न करने और नारेबाजी करने से परेशानी का सामना करना पड़ा और उनके कार्य नहीं हो सके। लोगों को बिना कार्य कराए वापस जाना पड़ा। दूरदराज से आए लोग काफी देर तक तहसील परिसर में इस इंतजार में रुके रहे कि वकीलों और एसडीएम के बीच कोई हल निकलने पर कार्य शुरू हो सकेगा, लेकिन वकीलों ने कार्य नहीं किया।

पुवायां में तहसील से जाते एसडीएम और नारेबाजी करते वकील। संवाद

पुवायां में तहसील से जाते एसडीएम और नारेबाजी करते वकील। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed