{"_id":"6aa154a210fcaf59b1040fc2","slug":"lawyers-continue-sit-in-for-the-second-day-demand-removal-of-sdm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184145-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे वकील, एसडीएम को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे वकील, एसडीएम को हटाने की मांग
विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
शाहजहांपुर। तहसील सदर में एसडीएम से विवाद के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी वकीलों का धरना जारी रहा। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी भी धरनास्थल पर पहुंचकर अधिवक्ताओं के समर्थन में बैठे। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक एसडीएम को हटाया नहीं जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
तहसील सदर में मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता रज्जन बाबू मिश्रा, सतीश वाजपेयी समेत अन्य अधिवक्ताओं का एसडीएम अतुल कुमार सिंह से विवाद हो गया था। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार करने और कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीएम को कोतवाली ले आई थी। यहां सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी और सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत ने एसडीएम से घटना की जानकारी ली थी।
बुधवार को तहसील बार संघ के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। अधिवक्ताओं का कहना था कि एसडीएम की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका आरोप था कि तहसील में भ्रष्टाचार हो रहा है और अधिकारी एवं कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे। इसकी शिकायत करने पर एसडीएम का कथित अभद्र व्यवहार प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
धरना स्थल पर पहुंचे सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने अधिवक्ताओं को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह तहसील के अधिवक्ताओं के साथ खड़े हैं और अधिवक्ताओं से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील बार संघ के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने कहा कि जब तक एसडीएम को हटाया नहीं जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
--
किसी के साथ अभद्रता नहीं की गई : एसडीएम
एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह ने कहा कि किसी के साथ अभद्रता नहीं की गई है। दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। नियमानुसार जो कार्य होगा, उसे समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह शालीनता के साथ हर वार्ता के लिए तैयार हैं।