{"_id":"5c2357b77328fe9bc8adef2706863592","slug":"lat-sabah-holi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाट साहब की सवारी संग चले हुरियाराें पर बरसा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाट साहब की सवारी संग चले हुरियाराें पर बरसा रंग
शाहजहांपुर
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को होली कीमौज-मस्ती में शहर डूबा रहा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी होली के हुड़दंग में डूबे थे। आखत डालने का सिलसिला तो सुबह तड़के से ही शुरू हो गया था। रंग खेलने में युवतियां और महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। शुक्रवार की सुबह बड़ा चौक चौराहा से बड़े लाट साहब का जुलूस निकलना था। लाट साहब के स्वागत-सत्कार के लिए सुबह आठ बजे से ही हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे के आसपास फूलमती मंदिर में पूजा-अर्चना और बाद में कोतवाली में सलामी के बाद हजारों हुरियारों और भारी पुलिस बल के साथ लाट साहब का जुलूस निकलना शुरू हुआ। भैंसा गाड़ी पर एक तखत पर पड़ी कुर्सी और कुर्सी पर रस्सियों के सहारे बांध कर बैठाए गए लाट साहब को देखने के लिए छतों पर भी लोग इकट्ठे थे। लाट साहब के सिर पर हेलमेट और उस पर झाड़ू तथा जूतों-चप्पलों से होती पिटाई देखकर गैर जनपदों से पहली बार व्यवस्था में शामिल हुए पीएसी के जवान भी हैरत में थे।
जगह-जगह रंग खेला जा रहा था। नशे में धुत युवा जूते-चप्पलें उछालते पारंपरिक ऊट-पटांग दोहे सुनाकर मौज ले रहे थे, वहीं तमाम लोग अबीर-गुलाल उड़ाते एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर रहे थे। कुछ टूटे पीपे बजा रहे थे, तो कुछ नगड़ियां बजाकर खुशी में डूबे थे। परंपरा के बाद जुलूस शहर भ्रमण पर निकल पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस की वीडियो भी बनवाई जा रही थी। लाट साहब के जुलूस में हुड़दंगियों का सैलाब चल रहा था। हजारों हुरियारे जुलूस में शामिल हुए।
लाट साहब की सवारी चारखंभा, केरूगंज, रोशनगंज, अंटा चौराहा, जीआईसी चौराहा, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां लाट साहब ने भगवान भोलेबाबा के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जुलूस निशात तिराहा, पंखी होटल, बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा मोड़, चौक होते हुए यह सरोदी बंगला पहुंचा। बड़े लाट साहब के जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के आगे सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, कोतवाल श्रीप्रकाश रॉय भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ चल रहे थे। शांति व्यवस्था में जवाहर रस्तोगी, हरनाम कटियार, सुधीर गुप्ता, राजेंद्र कटियार, संजय वर्मा, सुमित रस्तोगी, राकेश कपूर, देवेंद्र सिंह, अरिओम अग्निहोत्री, उपेंद्र पांडेय, नीरज मिश्र, गोपाल शर्मा तनवीर अली, राजू, बबलू, विष्णु मेहरोत्रा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
छोटे लाट साहब के भी निकले जुलूस
शहर में बड़े लाट साहब की तरह जलालनगर, बहादुरगंज छोटी सब्जी मंडी और दलेलगंज में छोटे लाट साहब के जुलूस उल्लास और हुड़दंग के बीच निकाले गए। जिसमें भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, थाना सदर बाजार प्रभारी जेपी तिवारी समेत अन्य विभागों केे अधिकारियों ने जुलूस शांति पूर्वक निकलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सांसद ने कराया जलपान
बड़े लाट साहब की सवारी जब रोशनगंज में सांसद कृष्णा राज के आवास के समीप पहुंची तो उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जुलूस की सुरक्षा में शामिल पुलिस कर्मियों और हुरियारों को गुझिया, फल, मठरी आदि खिलाकर स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं।
चौक की सजावट रही आकर्षण का केंद्र
होली के अवसर पर इस बार सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही। यह सजावट पहले बड़ा चौक चौराहा से चारखंभा तक की गई। इसे देखकर पहले तो लोग समझे ही नहीं कि आखिर सजावट क्यों हो रही है, बाद में जब चौराहा से मालखाना मोड़ स्थित शेरों वाले मंदिर तक रंग-बिंरगी झंडियां बांधी गईं तो सभी के समझ में आया कि होली के लिए तैयारियां चल रही हैं। सजावट की सभी ने सराहना भी की।