फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   last day for independents

आम आदमी पार्टी समेत निर्दलीयों के नाम रहा नामांकन का अंतिम दिन

Fri, 28 Jan 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
last day for independents
कलक्ट्रेट में नामांकन कराने जाते राष्ट्रीय समाज पक्ष के प्रत्याशी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन शुक्रवार चुनाव लड़ने वाले आम आदमी पार्टी समर्थित और निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम रहा। सुबह से कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन कराने वालों और नामांकन करा चुके प्रत्याशियों में अतिरिक्त सेट जमा करने की होड़ लगी रही। दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आम आदमी पार्टी के चार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों समेत अन्य कई निर्दलीयों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। कुल 70 नामांकन पत्र जमा हुए। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा बनी रही और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

बता दें आम आदमी पार्टी के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजीव सिंह और जलालाबाद सीट से आप के उम्मीदवार संतराम सिंह चौहान पहले ही अपने नाम निर्देशन पत्र जमा कर चुके हैं। शेष चारों सीटों के आप प्रत्याशी सुबह से दस-दस प्रस्तावकों की तलाश में जुटने के साथ नाम निर्देशन पत्रों के साथ लगने वाले अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार कराने में जुट गए। इस बीच, विभिन्न सीटों से अन्य पंजीकृत संगठनों के कार्यकर्ताओं और निर्दलीयों ने संबंधित आरओ कक्ष में प्रस्तावकों सहित उपस्थित होकर अपने नामांकन पत्र जमा किए। निर्दलीय श्रेेेणी में माने गए इन सभी प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावक पहुंचने शुरू हुए तो कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य द्वार से लेकर विकास भवन के सामने तक खासी भीड़ हो गई।
विज्ञापन

इस बीच, कटरा सीट से आप प्रत्याशी सुखविंदर सिंह चौहान ने प्रस्तावक अभिषेक सिंह आदि के साथ अपना नामांकन करा लिया, लेकिन शहर सीट से पार्टी प्रत्याशी राजीव कुमार यादव, तिलहर सीट से पार्टी उम्मीदवार इंजीनियर बीडी शर्मा और पुवायां सीट से आप के उम्मीदवार राम प्रसाद अपने प्रस्तावकों के साथ बाहर खड़े रहे। तब तक नामांकन में सिर्फ 25 मिनट शेष बचे थे। कुछ देर बाद अन्य सभी प्रत्याशी भी कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल हो गए और उन्होंने अंतिम क्षणों में नाम निर्देशन पत्र जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कटरा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी से जयवीर सिंह, जन अधिकार पार्टी से राजवीर व भारतीय सुभाष सेना से वेदराम ने, जलालाबाद सीट से विकासशील इंसान पार्टी से अनीता कश्यप, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से ओमवीर सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी से बलबीर सिंह, राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी से हरीराम व भारतीय सुभाष सेना से रामप्रकाश ने, तिलहर से लोक जनशक्ति पार्टी से शाकिर, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से नौकरी लाल व भारतीय सुभाष सेना से हरिश्चंद्र शर्मा ने, पुवायां से आजाद समाज पार्टी से काशीराम ने, शाहजहांपुर शहर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से मोहम्मद नौशाद कुरैशी, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से ओमकार वर्मा और भारतीय सुभाष सेना के मनोज पाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

129 नामांकन पत्र हुए जमा, आज होगी जांच
शाहजहांपुर। गत 21 जनवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया की अवधि खत्म होने तक सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों से कुल 129 नाम निर्देेशन पत्र प्राप्त हुए। सबसे ज्यादा 30 नामांकन पत्र ददरौल सीट के लिए जमा कराए गए। इसी तरह कटरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 23, जलालाबाद के लिए 20, तिलहर के लिए 19, पुवायां के लिए 15 और शाहजहांपुर शहर विधानसभा सीट के लिए 22 लोगों ने नामांकन कराया। कई दलीय उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्रों के तीन से चार सेट जमा किए ताकि किसी सेट में कोई खामी होने पर उनकी उम्मीदवारी खतरे में नहीं पड़े। अधिकारियों के अनुसार शनिवार को सुबह दस बजे से प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed