{"_id":"65bc1234f1e0744a48078d36","slug":"last-date-for-admission-in-ignou-extended-now-apply-till-15th-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-112629-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 तक करें आवेदन
Fri, 02 Feb 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जनवरी 2024 सत्र में दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 15 फरवरी तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
एसएस कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. प्रभात शुक्ला ने बताया कि आवेदन की तारीख 31 जनवरी को समाप्त हो गई थी लेकिन अब इग्नू के ऑनलाइन अप्लीकेशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर डायरेक्ट लिंक से विद्यार्थी अपना प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं। जो विद्यार्थी इग्नू के बैचलर्स डिग्री प्रोग्राम, बैचलर्स (ऑनर्स) डिग्री प्रोग्राम, मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम या किसी अन्य डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्स में जनवरी 2024 सत्र में दाखिला लेना चाहते हैं, वे इग्नू एडमिशन पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें, फिर नए पेज पर मांगे गए विवरण को भरकर पंजीकरण स्टेप पूरा करें। इसके बाद रजिस्टर्ड यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें, फिर संबंधित कोर्स के लिए अपना आवेदन सबमिट करें। ऑनलाइन सबमिट किए इग्नू एडमिशन जनवरी 2024 अप्लीकेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित अवश्य रखें। किसी भी समस्या के लिए विद्यार्थी रविवार को इग्नू अध्ययन केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।