{"_id":"6a49650c60a04a414f073cbe","slug":"land-donors-honored-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-178050-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भू-दानियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भू-दानियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
टाउनहाॅल रोड स्थित एक होटल में सहकार सम्मान से सम्मानित करतीं मुख्य अतिथि अर्चना वर्मा व अन्य
शाहजहांपुर। सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से छह जुलाई तक सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सहकारिता विभाग की ओर से विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और कृषकों को जागरूक करने के लिए टाउनहॉल रोड स्थित एक होटल में सहकारी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भू-दानियों को सहकार सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने अलग से सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद अभूतपूर्व बदलाव लाए हैं। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बताया कि मंत्रालय के गठन के उपरांत जनपद में नई पैक्स समितियों का गठन किया गया है।
इनके माध्यम से विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ अब स्थानीय किसानों को आसानी से प्राप्त हो रहा है। नवगठित समितियों के संचालन करने के लिए भूमिदान करने वाले विकास खंड मदनापुर के ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह, कलान विकास खंड के गांव रसूलपुर महेश चंद्र को सहकार गौरव सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
समितियों में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डिजिटल ट्रांजेक्शन, केसीसी के विस्तार और समितियों के विविधीकरण पर जोर दिया गया। इस दौरान सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त डॉ.गणेश गुप्ता, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, हरिकेश परमार, डीडीएम नाबार्ड प्रवेश गंगवार, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक यशवीर सिंह, केंद्र उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष मुकेश राठौर, डीसीबी उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।