{"_id":"362a086d1bd24825611c1b164cc8141d","slug":"land-acquisition-bill-would-block-level-resistance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण बिल का ब्लॉक स्तर पर होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण बिल का ब्लॉक स्तर पर होगा विरोध
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 10 May 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुए उसका संसद से लेकर सड़क तक विरोध करने की ठान चुके कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करने की योजना बनाने में जुट गए हैं। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की रविवार को हुई बैठक में ब्लॉक मुख्यालयों पर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की प्रतियां जलाने का निर्णय किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की खातिर देश के करोड़ों किसानों से विश्वासघात करके भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाने पर आमादा है। संचालन करते हुए जिला महासचिव अनूप वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश में किसानों से सहमति की अनिवार्यता खत्म करने की व्यवस्था किसानों के प्रति भाजपा सरकार की बदनीयती को उजागर करती है।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण विनोद मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मिश्र, रामआसरे सिंह, पातीराम दीक्षित, सूरज पाल, गोपाल सिंह, अभय दीक्षित, विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।