{"_id":"69a4912cdfd7977a8c0d758b","slug":"lakhs-of-rupees-embezzled-from-deceased-uncles-bank-account-man-beaten-up-for-protesting-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-166959-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मृत चाचा के बैंक खाते से लाखों की हेराफेरी, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मृत चाचा के बैंक खाते से लाखों की हेराफेरी, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
रोजा। स्थानीय मंडी समिति में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने ही परिजनों और फर्म के मुनीम पर मृतक चाचा के बैंक खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये की रकम निकालने और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर बाजार के मोहल्ला ताजू खेल निवासी नदीम खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा सरदार खां की रोजा मंडी में सरदार खां इल्तेफात खां के नाम से आढ़त थी। चाचा का बैंक ऑफ बड़ौदा की मंडी चौक शाखा में करंट खाता था, जिसमें वह 50 प्रतिशत के हिस्सेदार थे। चाचा ने 21 नवंबर 2021 को मृत्यु से पहले अपनी चल-अचल संपत्ति की वसीयत उनके नाम कर दी।
इससे वह खाते में जमा करोड़ों की धनराशि के आधे हिस्से के मालिक बन गए। उनका आरोप है कि इल्तेफात हुसैन खां, साजदा बेगम, कामरान खां, वसीम खां और इश्तियाक हुसैन ने फर्म के मुनीम अनूप कुमार वर्मा के साथ मिलकर चाचा सरदार खां की मृत्यु की खबर बैंक से छिपाकर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाए और 17 व 18 जनवरी 2022 को बैंक खाते से 35 लाख रुपये शान ट्रेडिंग कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
नदीम खां के अनुसार उन्होंने इस धोखाधड़ी की शिकायत रोजा थाने में की, तो आरोपी आगबबूला हो गए। गत वर्ष 19 दिसंबर को आरोपियों ने रोजा मंडी के पास उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी कामरान और वसीम शातिर अपराधी हैं और पहले भी कई लोगों की संपत्ति हड़प चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।