{"_id":"5e3872a58ebc3e4ae64c2c85","slug":"lady-fell-down-from-train-shahjahanpur-news-bly3944801110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से लौट रही महिला की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से लौट रही महिला की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हरिद्वार से लौट रही महिला ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सीतापुर के थाना मछरेहटा के ढारू गांव निवासी 60 वर्षीय सुखरानी पत्नी सुखाली बहन नन्हीं देवी और उनकी देवरानी फूलमती के साथ हरिद्वार गई थी। वह सोमवार को दून एक्सप्रेस से लौट रही थीं। ट्रेन सुबह करीब 6:20 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हुई, लेकिन सुखरानी नहीं उतरी। जब ट्रेन चल दी, तो वह उससे उतरने लगी और सिर के बल प्लेटफार्म पर जा गिरीं। इससे वह गंभीर घायल हो गईं। यात्रियों ने महिला के ट्रेन से गिरने की सूचना जीआरपी को दी और उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां इलाज के दौरान सुखमती ने दम तोड़ दिया। मृतका की बहन नन्हीं देवी ने बताया कि सुखरानी के पति की पहले ही मौत हो चुकी है, उनके कोई संतान भी नहीं है।