फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ladies trainer in judo

केवल महिला प्रशिक्षक सिखाएंगी जूडो कराटे

Thu, 05 Feb 2015 11:04 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 05 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
 परिषदीय विद्यालयों में जूडो कराटे एवं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने के लिए महिला प्रशिक्षकों की ही भर्ती की जाएगी। यह फरमान बीएसए ने बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है। मंगलवार को हुए चयन साक्षात्कार में शामिल हुए युवाओं ने इसका विरोध करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां से इसकी शिकायत की। इस पर खां ने बीएसए से बात भी की।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की छात्राओं को जूडो-कराटे और ताईक्वांडों का प्रशिक्षण देने के लिए 26 प्रशिक्षकों को भर्ती किया जाना था। इसके लिए मंगलवार को चार सदस्यीय कमेटी ने इंटरव्यू भी लिया था, जिसमें अधिकांश पुरुष अभ्यर्थी ही शामिल थे। इस पर बीएसए ने एक पत्र जारी करके कहा है कि प्रशिक्षकों  के रूप में केवल लड़कियों का ही चयन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक महिलाएं अपने प्रपत्रों को शुक्रवार तक कार्यालय में जमा कर सकती हैं।
विज्ञापन

‘कस्तूरबा स्कूलों के लिए केवल महिला प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में भी महिलाओं को वरीयता दी जाएगी, क्योंकि प्रशिक्षण छात्राओं को दिया जाना है। इसके बाद जगह बचती है तो पुरुषों को मौका मिलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार वर्मा, बीएसए
‘बीएसए से बात की थी। उन्हें बताया था कि वह शासन की मंशानुरूप कार्य करें। प्रशिक्षक चयन में केवल महिलाओं का चयन करने का शासनादेश में कहीं उल्लेख नहीं हैं। केवल महिलाओं को वरीयता देने की बात है।’
- तनवीर खां, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed