फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Laddu Gopal was welcomed with a shower of flowers, devotees danced to the bhajans

Shahjahanpur News: लड्डू गोपाल का फूलों की वर्षा कर स्वागत, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 11 Nov 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal was welcomed with a shower of flowers, devotees danced to the bhajans
शाहजहांपुर में लड्डू गोपाल की प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत: मंदिर क
शाहजहांपुर। कार्तिक महीने में कृष्णानगर कॉलोनी से निकलने वाली प्रभात फेरी का ठहराव रविवार को विवेक सहगल के आवास पर रहा। इस बीच फूलों की वर्षाकर स्वागत किया गया। भजनों पर भक्त थिरक उठे।
विज्ञापन

तड़के श्रीकृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल को भजन-कीर्तन के साथ सहगल आवास पर ले जाया गया। स्वागत गीत से सत्कार किया गया। श्री गणेश वंदना के पश्चात प्रधान हरीश बजाज ने सांवरे की महफिल को, सांवरा सजाता है...भजन सुनाया। अनिल कक्कड़ ने रब सजदे करदा है जिह्ना ने नच-नच यार मनाया सुनाया तो लोग झूमने लगे।
विज्ञापन

पार्थ सचदेवा, शिवांश गुप्ता, गौरव अरोरा, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेवा, नवीन सचदेवा ने भजन सुनाए। भजनों के दौरान महिलाएं व पुरुष भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इस बीच फूलों की होली खेली गई। इसके बाद आरती कर भक्तों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी की तरफ से कुलदीप कालरा व अखिल मिश्रा ने सहगल के परिवार को सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि सोमवार को प्रभात फेरी का स्वागत नरेश कुमार सचदेवा के परिवार द्वारा श्रीकृष्णा मंदिर में होगा।

इस अवसर पर रीना सहगल, भावना सहगल, अंशुल सहगल, राहुल सहगल, डॉ. यूडी कपूर, डॉ.रूपेश सेठ, डॉ. अनुज गोयल, डॉ.नवीन अग्रवाल, राजकुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed