{"_id":"641d87ec3624ec8f5e05e826","slug":"laborer-dies-after-falling-from-boiler-in-glucose-factory-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्लूकोज फैक्टरी में बॉयलर से गिरा मजदूर, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्लूकोज फैक्टरी में बॉयलर से गिरा मजदूर, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
Fri, 24 Mar 2023 04:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2023 04:52 PM IST
सार
मृतक मजदूर की पत्नी ने फैक्टरी मालिक और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में कर रही है।
विज्ञापन
मृतक का भाई धर्मेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी स्थित ग्लूकोज फैक्टरी में गुरुवार दोपहर को मजदूर मुकेश शर्मा (35) बॉयलर से गिरकर घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने फैक्टरी मालिक व प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना तिलहर के गांव धन्यौरा निवासी मुकेश शर्मा गुरुवार को अपने भाई धर्मेंद्र के साथ काम करने के लिए फैक्टरी गया था। दोपहर को काम करते समय बॉयलर से गिरकर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक की मां विद्यावती की ओर से फैक्टरी मालिक व प्रबंधक के खिलाफ बिना सेफ्टी बेल्ट और लापरवाही से काम कराने का आरोप लगाते हुए थाना रामचंद्र मिशन में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
Bareilly: बरेली जोन में जबरन धर्मांतरण के मामलों में 71 लोगों को भेजा गया जेल, सालभर में दर्ज हुए 39 मुकदमे
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी की धारा 304-ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। फैक्टरी कई दिनों से बंद पड़ी थी। इसे मेरठ के किसी व्यक्ति ने खरीदा है। गुरुवार को फैक्टरी को खाली कराया जा रहा था। उसी वक्त यह हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।