फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police sent 71 accused to jail in cases of forced conversion in bareilly zone

Bareilly: बरेली जोन में जबरन धर्मांतरण के मामलों में 71 लोगों को भेजा गया जेल, सालभर में दर्ज हुए 39 मुकदमे

Fri, 24 Mar 2023 10:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Mar 2023 10:40 AM IST
सार

एक साल में बरेली जिले में जबरन धर्मांतरण के 11 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं जोन भर में 39 मुकदमे दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
police sent 71 accused to jail in cases of forced conversion in bareilly zone
धर्मांतरण का मामला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबरन धर्मांतरण के मामलों में करीब एक साल में बरेली जोन के नौ जिलों में अब तक बड़ी कार्रवाई हुई है। धर्मांतरण के सबसे अधिक 11 मामले बरेली जिले में दर्ज किए गए और सबसे अधिक गिरफ्तारी भी बरेली जिले में ही हुईं। अब तक 71 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


सायमा से शालिनी बनी युवती: हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी संग लिए सात फेरे, बोली- नहीं झेलना होगा तीन तलाक का दर्द
विज्ञापन


करीब एक साल में बरेली जिले में 11 मामले दर्ज किए, जिसमें 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबरदस्ती धर्मांतरण के मामलों में पुलिस ने पिछले साल से अब तक जोन भर में 39 मुकदमे दर्ज किए हैं। इन मुकदमों में 77 लोगों के नाम सामने आए जिसमें पुलिस ने 71 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं छह आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां, कितने लोग हुए गिरफ्तार

जबरन धर्मांतरण के मामलों में बरेली में 28, बदायूं में दो, पीलीभीत में छह, शाहजहांपुर में पांच, मुरादाबाद में नौ, रामपुर में नौ, बिजनौर में चार, अमरोहा में पांच, संभल में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धर्मांतरण से जुडे़ बरेली और संभल के एक-एक मामले में एफआर भी लगाई। वहीं बरेली में दो, पीलीभीत में एक, अमरोहा में दो मामले अभी लंबित हैं।
 

Bareilly: पुलिस की नींद हराम... ट्विटर पर सक्रिय है अशरफ का साला सद्दाम, लिखा- हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है
 

बरेली जोन के एडीजी पीसी मीना ने बताया कि जबरन किसी का धर्म परिवर्तन कराना अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस प्राथमिकता से कार्रवाई कर रही है। सभी पुलिस अधीक्षकों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed