फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   KV-1 became the winner by winning 14 gold, eight silver and four bronze medals

14 स्वर्ण, आठ रजत व चार कांस्य पदक जीत केवी वन बना विजेता

Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
KV-1 became the winner by winning 14 gold, eight silver and four bronze medals
शाहजहांपुर में केवी टू में रोप स्कि पिंग प्रतियोगिता के समापन पर छात्रों को सम्मानित करते प्राच? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 51वें संभागीय क्रीड़ा समागम के अंतर्गत तीन दिवसीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें 14 स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य पदक जीतकर केवी-1 विजेता घोषित किया गया। बालक वर्ग की प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राचार्य असद अली खान, उप प्राचार्य विजय प्रकाश ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। परिणाम घोषित करते हुए प्राचार्य ने बताया कि केवी-वन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में सर्वाधिक 14 स्वर्ण, आठ रजत व चार कांस्य पदक जीते हैं। केवी -टू की दोनों पालियों ने आठ स्वर्ण, दो रजत, आठ कांस्य पदक हासिल किए हैं। केवी फतेहगढ़ के छात्रों ने तीन स्वर्ण, आठ रजत व तीन कांस्य, केवी लखीमपुर की टीम ने तीन स्वर्ण, पांच रजत व तीन कांस्य, केवी आईआईटी कानपुर को एक रजत व एक कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

इस मौके पर क्रीड़ा शिक्षक रवि शर्मा, हरिकेश यादव, मुख्य निर्णायक गोविंद, विजय पाल, आरआर शाक्य, अजमी रियासत, रुचिका भारद्वाज, अंकितेष, नीतिश, गरिमा कौशिक मौजूद रहे। संचालन प्रशांत कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ छात्रों का चयन
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केवी-टू के विशाल, हिमांशु राना, आयुष, रामजी पाल, केवी वन से आयुष जौहरी, विश्वजीत आर्य, अरीब, प्रत्युष, केवी फतेहगढ़ से आयुष यादव, केवी लखीमपुर से तन्मय का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय खेलों के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed