फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kurt's teenager died in Jalon

खुटार के किशोर की जालौन में करंट से मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:48 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
कंबाइन पर काम करने जालौन गए यहां के एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर आने पर परिवार में कोहराम मच गया। उसके माता- पिता की हालत खराब है।
विज्ञापन

गांव मलिका निवासी बादाम सिंह का 17 वर्षीय पुत्र नितिन सिंह गांव उदरा के बब्बू सिंह की कंबाइन पर काम करता था। वह कंबाइन लेकर काम करने जालौन में फसल काटने गया था। 16 मार्च को कंबाइन थाना सिरसा कलार के गांव मियामतपुर में सरसों की कटाई कर रही थी। इस दौरान कंबाइन चालक ने नितिन को पानी लाने भेज दिया। आगे खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। नितिन का पैर तार पर पड़ने से करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कंबाइन चालक आदि उसे जालौन ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से भेजे गए मेमो के आधार पर पुलिस ने नितिन के शव का पोस्टमार्टम कराया।

कंबाइन स्वामी ने नितिन के परिवार को हादसे की जानकारी दी तो परिवार में कोहराम मच गया। नितिन के पिता बादाम सिंह और मां सुनीता देवी पुत्र की मौत की बात सुनकर बेसुध हो गए। नितिन का एक पांच वर्षीय भाई जितिन है। बड़ा होने के कारण नितिन मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर में मदद करता था। गांव मलिका के तमाम लोग खुुटार थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला जालौन का बताते हुए वहीं जाकर कार्रवाई की राय दी है। सिरसा कलार पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात तक नितिन का शव गांव मलिका पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed