फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kuposhran

जिला अस्पताल में खोला गया पोषण पुनर्वास केंद्र पड़ा छोटा

Thu, 05 Feb 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 05 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम राज्य पोषण मिशन के तहत जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए इलाज के लिए बनाया गया पोषण पुनर्वास केंद्र छोटा पड़ गया है, जबकि अभी वहां बीमार बच्चों की भर्ती का काम शुरू ही हो पाया है। दरअसल, केंद्र में केवल दस बेड की व्यवस्था की गई है जबकि इलाज पाने योग्य कुपोषित बच्चे कई गुना अधिक हैं।
विज्ञापन

पोषण मिशन के तहत डीएम, एसपी, सीडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने 116 गांव गोद लिए हैं। सभी गांवों में कराए गए आरंभिक सर्वे में तमाम बच्चे कुपोषित पाए गए। इनमें से 35-40 बच्चे अति कुपोषित यानी ऐसे मिले जिन्हें तुरंत इलाज की दरकार है। डीएम ने बीते दिन सिसौआ गांव के तीन ऐसे ही बच्चों को अस्पताल भेजने के निर्देश दिए थे। चूंकि, इलाज के लिए विभिन्न क्षेत्रोें से नौ बीमार बच्चे केंद्र पर लाए जा चुके हैं। इसलिए आने वाले दिनों में बेड की कमी दूर करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


यह है पोषण केंद्र की व्यवस्था
डॉ.अब्दुल हफीज खां को यहां का प्रभारी बनाया गया है। बच्चों की देखरेख के लिए एक केयर टेकर, चार स्टाफ नर्स और एक कुक को लगाया गया है। कुपोषित बच्चों के लिए उनके वजन के हिसाब से डाइट तैयार करने का कुक को निर्देश दिया गया है। वर्तमान में भर्ती फेस वन कंडीशन के सभी बच्चों को दूध में लइया पाउडर, विटामिन और दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी का हो रहा इलाज
निगोही के रहने वाले ओमप्रकाश की तीन वर्षीय बेटी जयदेवी और चार वर्षीय बेटा, इसी क्षेत्र के गांव गड़वा निवासी महेंद्र की दस माह की जुड़वां बेटियां पिंकी और रिंकी, कांट क्षेत्र के मथुरापुर गांव के रहने वाले पप्पू का आठ माह की बेटा दीपक, रौसर गांव निवासी सुरेश की पांच वर्ष की बेटी पारुल, पुवायां क्षेत्र के कहमारा गांव के रहने वाले आफाक की तीन वर्षीय बेटी सारिवा, शहर के मदराखेल मोहल्ला निवासी तानसेन का आठ माह का बेटा असलम, कांट क्षेत्र के गांव गुरथना निवासी मेषराम का दस माह का बेटा सागर भर्ती है।


सीएमएस ने सीएमओ से की बात
सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार भी मानते हैं कि पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती होने वाले बच्चे जिस तरह बढ़ रहे हैं, उसे देखते जगह कम पड़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि बेड बढ़ाने केलिए सीएमओ डॉ. उमेश सिंह यादव से बात की है और जल्दी पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed