फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kotedaron inundated with complaints against

कोटेदारों के खिलाफ शिकायतों का अंबार

Wed, 05 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kotedaron inundated with complaints against
कोटेदारों के खिलाफ शिकायतों का अंबार - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 जिलाधिकारी राम गणेश की अध्यक्षता में मंगलवार को जलालाबाद में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 150 शिकायतें प्राप्त हुईं  और आठ का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने पाया कि  कोटेदारों की अधिक शिकायतें मिल रही हैं। इस पर उन्होनेें एसडीएम जलालाबाद को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होनें कहा कि शासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंर्तगत जिन पात्र लोगों को खाद्यान्न मिलना चाहिये उन्हें अवश्य मिले। ग्राम बर्केमई के निवासी रामखिलावन व धनीराम ने शिकायत की उनके गांव के कोटेदार राशन वितरण नही करते है जिस पर डीएम ने कार्यवाही का निर्देश दिया। ग्राम दलेहिया की दुकान कादराबाद में अटैच है। गांव वालों ने शिकायत की कि जिस गांव मेें दुकान अटैच है उस गांव की अधिक दूरी होने के कारण गांव वाले खाद्यान्न लेने कम जा पाते है। और जो जाता है वह कोटेदार उन्हें भगा देेते हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि दहेलिया गांव के कितने लोगो को राशन दिया जाता है उनकी सूची मंगा लें और जो खाद्यान्न वितरण हुआ है उसकी जांच कर लें। उसी तरह विकास खंड मदनापुर चमरडुही मजरा गांव के हरिओम आदि ग्रामवासियों ने शिकायत की कि उनके गांव के कोटेदार ब्रजपाल सिंह की लगभग तीन साल पूर्व मृत्यु हो गई थी उनके ग्राम दिउरा की दुकान बदियाई खुदा नाला से संबद्ध है। संबंधित कोटेदार खाद्यान्न न देकर गाली गलौज करते है। ग्राम पेहना विकास खंड जलालाबाद में ग्रामवसियों ने शिकायत की कि कोटेदार राशन नहीं देते हैं। तहसील दिवस में अन्य ग्राम पंचायतों के भी कोटेदारों की शिकायतें मिलने पर डीएम ने पूर्ति विभाग और तहसील को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त शिकायतों की गहनता से जांच कर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही कर अवगत करायें। 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा0 मनोज कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के गम्भीरता से लेते हुये त्वरित निस्तारण करें। सीडीओ टीके शिबु ने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों को मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। इस दौरान सीएमओ डॉ. कमल कुमार, परियोजना निदेशक  अजय प्रकाश, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राम चंद्र, लोक निर्माण विभाग के जेपी सिंह सहित विभिन्न विभागोें के अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed