कोलाघाट पुल से दोपहिया वाहनों आवागमन शुरू
सार
करीब दस माह तक बंद रहने के बाद क्षतिग्रस्त पिलर बन जाने के बाद जलालाबाद क्षेत्र का कोलाघाट पुल शनिवार को पैदल और दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। गत वर्ष 30 नवंबर को पुल का सात नंबर पिलर जमींदोज हो जाने से पुल टूटकर तीन भागों में बंट गया था। पुल को चालू करने की मांग को लेकर कोलाघाट में दो दिन तक धरना-प्रदर्शन कर चुकीं आम आदमी पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की जिलाध्यक्ष तारा यादव व भाकियू के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर यादव ने फीता काटकर पुल पर आवागमन का शुभारंभ किया।इस मौके पर क्षेत्रीय नागरिकों ने आम आदमी पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की जिलाध्यक्ष तारा यादव, भारत परिषद के गौरीशंकर त्रिवेदी, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के भानुप्रताप, अखिल भारतीय जन विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी विनोद यादव को पुल आवागमन के लिए चालू कराने का श्रेय देते हुए उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत और उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
कोलाघाट पुल से निकलते दोपहिया वाहन। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR