कोलाघाट पुल पर आज से शुरू होगा पैदल यात्रियों का आवागमन
सार
कोलाघाट के पुल से करीब दस माह के अंतराल के बाद शनिवार से पैदल यातायात खोलने की सेतु निगम ने तैयारी कर ली है। गत वर्ष 30 नवंबर को पुल का एक पिलर धंसने के कारण पुल टूटने के बाद से कलान और मिर्जापुर समेत कटरी क्षेत्र के बाशिंदों का जलालाबाद तहसील समेत जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क भी टूट गया था। पुल से सभी प्रकार के वाहनों का यातायात रोकने के लिए दोनों ओर बनाई गई दीवारों को मजबूती देने के लिए शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने राजमिस्त्री से प्लास्टर भी करा दिया है।
विज्ञापन