फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kisni legislator to catch the big Hrewa victims

किशनी विधायक ने बड़ा हरेवा पीड़ितों का हालचाल जाना

Sat, 13 Jun 2015 08:55 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 13 Jun 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
Kisni legislator to catch the big Hrewa victims
बड़ा हरेवा गांव में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार की घटना के एक महीने बाद हालात का जायजा लेने पहुंचे जनपद मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के विधायक ब्रजेश कटेहरिया ने कहा कि वह और पूरा समाज इन लोगों के साथ है। पीड़ितों की किसी भी समस्या का निदान कराने को वह लोग तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पीड़ितों ने उन्हें अवगत कराया कि गत नौ जून को उन लोगों को बयान लेने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग ने दिल्ली में बुलाया था, लेकिन वे वहां नहीं जा सके। विधायक ने दोबारा वहां बुलाए जाने पर पीड़ित परिवार को भेजने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। कहा, वह उन्हें गाड़ी उपलब्ध कराने के साथ ही दिल्ली में रहने का इंतजाम करेंगे। इस दौरान पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस जिले के पत्रकारों की सक्रियता की वजह से ही उनके समाज की महिलाओं को बेइज्जत करने वालेे आरोपी जेल में हैं। इसके बाद भी पत्रकार के साथ ऐसा कृत्य होना शर्मनाक है। वह व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की अपील करेंगे। इस मौके पर उनके साथ रूपकिशोर, रमेश, रामलड़ैते, राजेश सिंह, तनु अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed