फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kishore's body returned from Haryana found hanging from tree

हरियाणा से लौटे किशोर का शव पेड़ से लटका मिला

Sun, 21 Jun 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Kishore's body returned from Haryana found hanging from tree
बंडा। हरियाणा से लौटे एक किशोर का शव गांव से कुछ दूर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजन और पुलिस का कहना है कि किशोर के खुदकुशी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बंडा इलाके के उदयपुर खखरा निवासी बटेश्वर दयाल की पत्नी लगभग 13 वर्ष पहले लापता हो गई थी। तभी से बटेश्वर अपने मझले बेटे राजकपूर (17) के साथ अपनी बहन के घर पीलीभीत के पड़री मरौरी में जाकर रहने लगे। राजकपूर से बड़ा दीपक पीलभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव श्रीनगर में अपने ताऊ के पास रह रहा था। सबसे छोटा गोलू अपनी बुआ के पास पीलीभीत के गांव खजुआ में रहता है। चचेरे भाई रामटहल ने बताया कि राजकपूर कुछ दिन पहले काम करने हरियाणा के गुरुग्राम चला गया था। लेकिन चार दिन पहले राजकपूर को खेतों में देखा गया, वह गांव नहीं आया था। वह खेत में पड़ी झोपड़ी में लेट जाता था और बाहर से नमकीन, चाट आदि खाकर गुजारा कर लेता था। शनिवार शाम को गांव के लोग झोपड़ी की ओर गए तो दीपक का शव धोती से बनी मच्छरदानी के सहारे पेड़ से लटका हुआ। इसका पता लगने पर परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परिजन और पुलिस का मानना है कि रामटहल ने आत्महत्या कर ली है। मगर इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed