फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kirtan Yatra taken out from Nanakpuri Gurudwara

Shahjahanpur News: नानकपुरी गुरुद्वारे से निकाली गई कीर्तन यात्रा

Tue, 05 Dec 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Yatra taken out from Nanakpuri Gurudwara
खुटार में कीर्तन यात्रा में शामिल पंज प्यारे। संवाद
खुटार। ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा सुखदेव सिंह जी के 100वें जन्मदिन को समर्पित नानकपुरी गुरुद्वारे से निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा का खमरिया, खुटार, रामपुरकलां, गंगसरा, पुवायां में स्वागत किया गया। गतका पार्टी के कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कीर्तन यात्रा का शुभारंभ सोमवार सुबह सात बजे बंडा के सुनासिर नाथ स्थित नानकपुरी गुरुद्वारा से किया गया। कीर्तन यात्रा में आगे पंज प्यारे चल रहे थे। गुरु के भव्य रूप से सजी पालकी के समक्ष तमाम संगत ने मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया। पीछे कई वाहनों में महिलाएं और पुरुष शबद-कीर्तन करते चल रहे थे।
विज्ञापन


नगर कीर्तन यात्रा नानकपुरी गुरुद्वारा से बंडा, खमरिया होते हुए खुटार के तिकुनियां गुरुद्वारा साहिब पहुंची। कीर्तन यात्रा में शामिल संगत ने खुटार गुरुद्वारा साहिब में लंगर छका। इसके बाद कीर्तन यात्रा रामपुर कलां, गंगसरा, पुवायां, बड़ागांव, कोराकुइयां, सिंधौली होते हुए शाहजहांपुर के गुरुद्वारा कुटिया साहिब के लिए रवाना हो गई। तमाम स्थानों पर संगत ने कीर्तन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फल, चाय, पानी, बिस्कुट आदि का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed