फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khutar Range: Somewhere elephants are trampling crops, somewhere farmers are in fear of tigers

खुटार रेंज : कहीं हाथी रौंद रहे फसलें... कहीं बाघ की दहशत में किसान

Fri, 03 Mar 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 03 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Khutar Range: Somewhere elephants are trampling crops, somewhere farmers are in fear of tigers
खुटार के गांव बरबटपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों ने रौंदी गेहूं की फसल
खुटार। क्षेत्र के गांव कजरा में बाघ की लगातार मौजूदगी और एक पालतू कुत्ते को निवाला बनाने से लोग दहशत में हैं। उधर, गांव बरबटपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड गेहूं की फसल रौंद रहे हैं। दोनों मामलों में वन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे किसान और कई गांवों के लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

किसान सबसे ज्यादा छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। रखवाली में जरा सी चूक होते ही पशु फसल चर जाते हैं। रही सही कसर गांव कजरा, त्रिलोकपुर, पुनौती क्षेत्र में घूम रहे बाघ ने पूरी कर दी है। बाघ के डर से किसान खेतों में नहीं जा रहे हैं। ऐसे में छुट्टा पशु फसलों को तबाह कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व नेपाल के जंगल से आए हाथियों के झुंड ने धान की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। किसानों ने बमुश्किल हाथियों को लखीमपुर की महेशपुर रेंज की ओर खदेड़ा था। महेशपुर रेंज में भी हाथी उत्पात मचाते रहे। एक व्यक्ति की जान भी ले ली थी। अब हाथी फिर से खुटार रेंज के जंगलों में देखे गए हैं। दो दिन पूर्व जंगली हाथियों ने बरबटपुर क्षेत्र में गेहूं की फसल को रौंद दिया। किसानों ने बड़ी मुश्किल से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि वनकर्मियों का दावा है कि हाथी खीरी क्षेत्र में चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सूचना देने के बाद भी अगर वनकर्मी मौके पर नहीं जाते हैं तो ग्रामीणों और किसानों को मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लानी चाहिए। मैं खुद क्षेत्र में जाकर भ्रमण करूंगा और किसानों को जंगली जानवरों से बचने के लिए गोष्ठी आदि कार्यक्रम करके जागरूक करूंगा। - दिलीप श्रीवास्तव एसडीओ वन विभाग शाहजहांपुर

खुटार के गांव बरबटपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों ने रौंदी गेहूं की फसल

खुटार के गांव बरबटपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों ने रौंदी गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed