{"_id":"673fa00e140f15658900b1a7","slug":"khudaganj-encroachment-obstructing-highway-construction-demolished-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-131737-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदागंज : हाईवे निर्माण में बाधक अतिक्रमण को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदागंज : हाईवे निर्माण में बाधक अतिक्रमण को ढहाया
Fri, 22 Nov 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
खुदागंज में पक्का निर्माण तोड़ती जेसीबी। संवाद
खुदागंज। बेवर-पीलीभीत हाईवे के निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से ढहा दिया गया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
हाईवे निर्माण में बाधक बन रहे दुकानों और मकानों के मालिकों को तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा मुनादी भी कराई गई थी। इसके बावजूद लोग अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार नहीं थे। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार मनु माथुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पहुंची। खुदागंज के अलावा, कटरा और जैतीपुर की पुलिस फोर्स भी मौके पर मुस्तैद रही। जेसीबी से अतिक्रमण को ढहाना शुरू किया तो कई जगह व्यापारियों से नोकझोंक हुई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने कई बार भीड़ को हटाया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई देखकर कुछ लोग खुद ही तोड़फोड़ करने लगे। नायब तहसीलदार मनु माथुर ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। हाईवे के निर्माण में बाधक सभी भवनों को हटाया जाएगा। संवाद