फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khirnibagh Ramlila Festival kicks off with a Ganesh procession.

Shahjahanpur News: गणेश शोभायात्रा के साथ खिरनीबाग रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Sat, 10 Oct 2026 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Khirnibagh Ramlila Festival kicks off with a Ganesh procession.
शाहजहांपुर में रथ को खींचते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण सागर व अन्य। संवाद
शाहजहांपुर। श्री खिरनीबाग रामलीला महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन भव्य गणेश शोभायात्रा निकाली गई। देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कई जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस बीच मंच पर हवन-पूजन हुआ।
विज्ञापन


भोलागंज स्थित श्री नृसिंह भगवान मंदिर से निकाली गई गणेश शोभायात्रा का उद्घाटन वित्त मंत्री और संस्था के संरक्षक सुरेश कुमार खन्ना ने गणेश पूजन और आरती के साथ किया। उन्होंने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी, गणेश जी, दुर्गा माता और शिव-पार्वती सहित सभी देव स्वरूपों की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इसके बाद राम रथ का पूजन कर उसे खींचते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में गणेशजी की भव्य प्रतिमा के साथ शिव-पार्वती, दुर्गा माता, सरस्वती माता, लक्ष्मी-नारायण, वरुण देव और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। हाथी, घोड़े, लिल्ली घोड़ी, ढोल-नगाड़ों, डमरू और भक्ति गीतों ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी और छिबरामऊ से आए रथ व राज बैंड ने भी लोगों का ध्यान खींचा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंची। रामलीला मैदान पहुंचने पर देव स्वरूपों को मंच पर ले जाया गया। यहां मंत्री ने गणेश पूजन और हवन कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश सिंघल, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सांसद अरुण सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, अजय यादव, डीपीएस राठौर, चंद्रशेखर खन्ना, नरेंद्र मिश्रा गुरु, नीरज वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद

--------


पार्वती तप और शिव विवाह के प्रसंगों का हुआ मंचन

शाहजहांपुर। ओसीएफ फैक्टरी स्टेट श्रीरामलीला में सती के श्रीराम की परीक्षा, दक्ष यज्ञ, पार्वती तप और शिव विवाह के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया।
शनिवार को भारद्वाज-याज्ञवल्क्य संवाद का मंचन किया गया। इसमें दिखाया कि माता सती भगवान शिव की आज्ञा के विरुद्ध माता सीता का रूप धारण कर भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने पहुंचती हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें पहचानकर माता कहकर संबोधित करते हैं और भगवान शिव के बारे में पूछते हैं। यह देखकर सती आश्चर्यचकित रह जाती हैं और अपनी भूल पर पश्चाताप करती हैं। मंचन से पहले मेला महासचिव ऋषि बाबू, सचिव बलवीर सिंह, श्रीरामलीला मंचन समिति की अध्यक्ष अनु सक्सेना आदि ने पूजन किया। संवाद

शाहजहांपुर में रथ को खींचते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण सागर व अन्य। संवाद

शाहजहांपुर में रथ को खींचते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण सागर व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed