फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   khiri me bawal

बवाल के बाद लखीमपुर रवाना हुए किसान नेता, पुलिस रही सतर्क

Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
khiri me bawal
पुवायां। लखीमपुर में हुए बवाल की जानकारी मिलने के बाद कई किसान संगठनों के नेता मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पड़ोसी जिले में घटना होने और खुटार, पुवायां थाना क्षेत्र के लखीमपुर से सटे होने के कारण पुवायां सर्किल में पुलिस, प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन

पुवायां, खुटार और बंडा क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में भ्रमण कर स्थित पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और किसान नेताओं के मूवमेंट आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी खास निगाह रखी जा रही है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के लखीमपुर के लिए रवाना होने की जानकारी के बाद तमाम किसान नेता वहां रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

टिकैत गुट के उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्र और उत्तराखंड के अध्यक्ष अजीत सिंह को लेकर पहले सूचना आई वह खुटार के गांव रामपुर कलां में बैठक करेंगे, लेकिन उन्होंने फोन पर बताया कि वह लखीमपुर जा रहे हैं। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल, मंडल अध्यक्ष हरविंदर सिंह सहित कई किसान नेता भी लखीमपुर रवाना हो गए हैं। लखीमपुर की घटना पर किसान नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को जिस तरह गाड़ी से रौंदा गया है, यह तानाशाही है। किसान प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनकी बात को सुना जाना चाहिए, न कि गाड़ी से रौंदा जाना चाहिए। मैं घटनास्थल पर जा रहा हूं। वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार आगे का आंदोलन किया जाएगा।
अजीत सिंह, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश तराई और उत्तराखंड भाकियू टिकैत गुट
कार्यकर्ताओं की आपस में बात चल रही है। हमारे संगठन और संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेताओं से जो दिशा निर्देश मिलेंगे, उन पर तत्काल कार्य किया जाएगा। किसानों के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है।
मंजीत सिंह धालीवाल, निर्वतमान जिलाध्यक्ष टिकैत गुट शाहजहांपुर
लखीमपुर में गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने किसानों को गाड़ी से रौंदा है। जानकारी में आया है कि इसमें पांच किसानों की मौत हुई है और कई किसान गंभीर घायल हैं। मैं लखीमपुर जा रहा हूं। राकेश टिकैत भी लखीमपुर पहुंच रहे हैं। वहीं आगे की रणनीति तय होगी।
हरविंदर सिंह, प्रवक्ता बरेली मंडल भाकियू टिकैत
लखीमपुर की घटना अत्यंत दुखद है। लखीमपुर जाकर किसानों के दुख दर्द में शामिल होंगे और वरिष्ठ नेताओं के दिशा निर्देशों के तहत आगे कर रणनीति तय की जाएगी। सरकार को मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
जसपाल सिंह, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भाकियू भानु गुट शाहजहांपुर
देश की जिस सम्मानित जनता ने सरकार चुनी है, उसी सरकार ने कृषि कानून बनाए हैं, जो सही में किसान हैं। सही किसान खेतों में काम कर रहे हैं। कुछ लोग किसानों के नाम पर अराजकता फैला रहे हैं। आंदोलन शांतिपूर्ण होना चाहिए।
हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा शाहजहांपुर
भाजपा किसान विरोधी है। मंत्री के बेेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी जान ले ली। लखीमपुर खीरी में भी किसान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है। सांसद के बेटे पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

तनवीर खां, सपा जिलाध्यक्ष
जिले की सीमा पर स्थित सभी थानों के प्रभारियों को अलर्ट किया गया है। खुफिया विभाग सारे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों से संपर्क कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
एसपी एस आनंद
पुलिस रोजाना की अलर्ट पर रहती है। कोई अतिरिक्त गतिविधि जैसी बात नहीं है। किसानों के कूच करने जैसी कोई बात संज्ञान में नहीं है।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed