{"_id":"61901251fbecbd4e2e79874f","slug":"khatushyam-janmotsav-shahjahanpur-news-bly466041480","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बही भक्ति रस की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बही भक्ति रस की बयार
विज्ञापन
शाहजहांपुर के श्याम बाबा के भजन गाते गायक संजय पारीक । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। श्रद्धा भक्ति श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक भजन-कीर्तन हुए और श्रद्धालु भजनों पर नाचे। खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर श्रद्धा और भक्ति की बयान बही। बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर आयोजित जन्मोत्सव का शुभारंभ मुख्य ट्रस्ट्री अशोक अग्रवाल ने अपनी पत्नी के साथ विधिवत पूजन और दीप जलाकर किया।
भजन गायक शिव शर्मा ने कर ले भरोसा बाबा दौड़ा-दौड़ा जाएगा भजन सुनाया। भजन गायक संजय पारिक ने सर पे हमेशा तेरा हाथ रहे बाबा जब जियू मेरे साथ रहे.., न गोरा काला तन देखे न सोना-चांदी, धन देखे मेरा सांवरा भगत का मन देखे.. आदि भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस बीच बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते, गाते रहे।
कार्यक्रम में डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. रवि चोपड़ा, विनय अग्रवाल, संदीप गुप्ता, डॉ. घनश्याम अग्रवाल, को सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, एडीएम रामसेवक द्विवेदी, नीरज गोयल, नीरज सिंघल, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।