फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   khatu shyam bhajan

खाटू श्याम मंदिर में  हुए भजन-कीर्तन

Fri, 26 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 26 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
khatu shyam bhajan
खाटू श्याम मंदिर में  हुए भजन-कीर्तन
 बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा का मंदिर फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया था। साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

महोत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने कान्हा के भजनों पर मोहक नृत्य किया। उन्हें भक्तों ने उपहार देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर हुई भजन संध्या का शुभारंभ पप्पू चौधरी ने श्री गणेश वंदना से किया। इसी कड़ी में शिवम् अग्रवाल और पूजा अग्रवाल ने सजधज कर बैठ्यो सांवरिया, यौं बैठो बैठो मुस्कावै, श्रृंगार तेरा बाबा कहो किसने सजाया है, निधि अग्रवाल और सीमा अग्रवाल ने खुशियों की घड़ियां आईं, कमल नारंग और कशिश मेहरोत्रा ने प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलयुग का राजा खाटू नरेश, कुमार गौरव ने सांचा है दरबार प्रभु का, अहम कभी न करना आदि भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। 
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर हुए कार्यक्रम में मंदिर में आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। रात 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। खाटू नरेश को छप्पन भोग लगाकर आरती की गई। बाद में केक भी काटा गया। आयोजन में मनोज अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, विजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रजत खन्ना, अरुण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अल्पित अग्रवाल, राज कुमार गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सलोनी गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, मधु मित्तल, पल्लवी खन्ना, नीलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed