{"_id":"58cadd784f1c1b4f7d32b74a","slug":"khanna-to-be-made-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हुए यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हुए यज्ञ
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
यज्ञ, हठ योग
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में लगातार आठवीं बार जीत दर्ज कर विधायक बनने वाले सुरेश खन्ना को मुख्यमंत्री बनाने केेेे लिए अब धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। भाजपाइयों ने यज्ञ कर खन्ना को मुख्यमंत्री बनाए जाने की कामना की।
भाजपा कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज वाजपेयी ने रामचरन लाल धर्मशाला में संकट मोचन हनुमान मंदिर में हवन करके विधायक सुरेश खन्ना को मुख्यमंत्री बनाए जाने की कामना की। पंडित विजय शंकर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया, जिसमें हरीशरण वाजपेयी, सुरेश चंद्र गुप्ता, नरेंद्र सक्सेना, सुबोध शुक्ला, रितेश शुक्ला, दिनेश चंद्र दीक्षित, नवीन गुप्ता, ओमकार, कृष्णपाल सिंह, विवेक त्रिवेदी, अमित सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, सत्य नारायण मिश्रा, दीपक कुमार आदि ने आहुतियां दीं।
उधर, हनुमतधाम पर हुए यज्ञ में अमन सक्सेना, फूल सिंह यादव, विनोद अग्रवाल, रूबल सिंह यादव, संजीव श्रीवास्तव, राम कुमार पाठक, गौरव गुप्ता, विक्की, संदीप मिश्रा, दिनेश, दीपांशु श्रीवास्तव, आकाश रावत, सतीश, जीतू, सुरजीत सिंह, नमन गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, विजय पाल आदि ने हवन में आहुतियां देकर खन्ना को मुख्यमंत्री बनाए जाने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष अनूप गुप्ता के नेतृत्व में बाबा बनखंडीनाथ मंदिर में हवन करके विधायक खन्ना को मुख्यमंत्री बनाए जाने की कामना की गई। हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यज्ञ में दिवाकर मिश्रा, संजू, मुकुल पाठक, डॉ. गिरिजा, अजय राठौर, सुनील मेल्होत्रा, आकाश गुप्ता, सर्वेश राठौर, मनीष गुप्ता, अतुल कुमार, विशाल अग्निहोत्री, प्रशांत मिश्रा आदि ने आहुतियां दीं।
इधर, कटियाटोला स्थित वाल्मीकि मंदिर हवन पूजन कर समाज के लोगों ने शहर विधायक सुरेश खन्ना को मुख्यमंत्री बनाए जाने की कामना की। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया और मनौती मांगी। अनुष्ठान में सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, मुरारी लाल भास्कर, कमलेश कुमार, बाबू रामनिवास, लालू वाल्मीकि, सुनील भारती, राधेश्याम, आकाश आनंद, विनोद कुमार, ओम प्रकाश, विशाल, सतीश चंद्र, अजय कुमार, संतोष, राजीव, सत्येंद्र, दौलतराम, लाली, राज कुमार आदि शामिल हुए और उन्होंने यज्ञ में आहुतियां दीं।