फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   khadi mahotsav

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ खादी महोत्सव

Mon, 29 Dec 2014 09:14 PM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Mon, 29 Dec 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
khadi mahotsav
खिरनीबाग मैदान में चल रहा खादी महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर एसपी राजेंद्र प्रसाद यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों और स्टाल स्वामियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। आयोजक रमेश भइया ने बताया कि महोत्सव में 1.62 करोड़ की बिक्री हुई, जो एक रिकार्ड है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि सर्वधर्मसमभाव की भावना को भी बल मिलता है। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए आयोजकों और उनकी टीम को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि खादी ग्रामोद्योग के राज्य निदेशक जी हुसैन ने कहा कि महोत्सव में गांधी जी सही तस्वीर देखने को मिली है। इन आयोजनों में ही खादी ग्रामोद्योग की उपयोगिता झलकती है। एसडीएम सदर जयनाथ यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए उन बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा महोत्सव में बिखेरी।
विज्ञापन

कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ताल नृत्य संस्थान के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। इस मौके पर रमेश भइया ने अतिथियों और प्रमुख सहयोगियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एएसपी आशाराम यादव, सीएमओ डॉ. यूएस यादव, एलआईयू इंस्पेक्टर अभय राम सिंह वर्मा, विजय सिंह चौहान, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, बृजेश पांडेय, पंकज मिश्रा, आदित्य कुमार, अजय सक्सेना, ओरी लाल, बृजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। विमला बहन ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed