{"_id":"9d46049120a117a73fa9ec37545ed6cb","slug":"khadi-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूत यज्ञ से शुरू हो गया खादी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूत यज्ञ से शुरू हो गया खादी महोत्सव
शाहजहांपुर
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी के खिरनीबाग मैदान में सोमवार को देर शाम 15 दिवसीय खादी महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी डीएम पीके श्रीवास्तव ने सूत कातकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने खादी मेले की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनपदवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार को उपयोगी उत्पाद प्राप्त हो सकेंगे। यह मेला अनेकता में एकता का संदेश भी देता है। विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने भी महोत्सव की सराहना करते हुए उसकी सफलता के लिए कामना की। इसके पश्चात उन्होंने आयोजक विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया तथा अन्य अतिथियों सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, रामचंद्र सिंघल, डॉ. ओरी लाल, केके सक्सेना, अजय शर्मा आदि के साथ स्टालों का भ्रमण कर देशभर से आए स्टाल स्वामियों का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व आश्रम की सचिव विमला बहन ने अतिथियों का स्वागत किया।
कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी बसंत लाल खन्ना, रामा सिंह, राम मिलन, पंकज मिश्रा, एके त्रिपाठी, आदित्य कुमार, मोहित कुमार, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मेला व्यवस्थापक आदित्य कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा सांस्कृतिक पंडाल का उद्घाटन करेंगे।