फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khad

नकली उर्वरक बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Sun, 02 Oct 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:34 AM IST
सार

अल्हागंज के गांव रामपुर जेरा रहीमपुर में नकली उर्वरक की 184 बोरियां बरामदगी के साथ संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है।पुलिस ने नकली उर्वरक की 184 बोरियों को बरामद किया था।एसपी एस. आनंद के निर्देश पर जलालाबाद पुलिस ने पारस कश्यप को शनिवार शाम को याकूबपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Khad
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में नकली उर्वरक के कारोबारी - फोटो : SHAHJAHANPUR

विस्तार

शाहजहांपुर। अल्हागंज के गांव रामपुर जेरा रहीमपुर में नकली उर्वरक की 184 बोरियां बरामदगी के साथ संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सिंधौली के गांव कुरसंडा में छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका सगा भाई भाग गया। पुलिस ने नकली उर्वरक समेत उर्वरक बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरोह के चार लोगों पर कार्रवाई की है, जबकि एक आरोपी वांछित है।
विज्ञापन

29 सितंबर को जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र पाठक ने जलालाबाद पुलिस के साथ रामपुर जेरा रहीमपुर में छापा मारा था। पुलिस टीम ने गांव के प्रदीप सिंह व आलोक सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नकली उर्वरक की 184 बोरियों को बरामद किया था। पूछताछ के दौरान रोजा थाना क्षेत्र के गांव बरतारा निवासी पारस कश्यप का नाम प्रकाश में आया। एसपी एस. आनंद के निर्देश पर जलालाबाद पुलिस ने पारस कश्यप को शनिवार शाम को याकूबपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पारस ने पुलिस को बताया कि सुनील गुप्ता व उसका भाई श्याम मोहन निवासी कुरसंडा थाना सिंधौली नकली उर्वरक बनाकर बिक्री करते हैं। पुलिस ने पारस को साथ लेकर छापा मारा। कृषि विभाग की टीम के साथ पहुंची पुलिस को सुनील गुप्ता व श्याम मोहन अपने घर पर नकली उर्वरक तैयार करते मिल गए। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की। सिपाहियों ने श्याम मोहन को गिरफ्तार कर लिया। सुनील अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में नकली उर्वरक, नकली उर्वरक बनाने के उपकरण व केमिकल आदि को बरामद किया है।
विज्ञापन

-----------
फैक्टरी से बनी नकली उर्वरक खपाने को बनी थी पूरी चेन
-नकली उर्वरक फैक्टरी का खुलासा होने के बाद कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि नकली खाद का खेल करने वालों का पूरी चेन बनी थी। श्याम मोहन व सुनील गुप्ता नकली उर्वरक केमिकल मिलाकर अपने गांव स्थित घर में तैयार करते थे। 800 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से पारस कश्यप खरीदारी करता था। वह आलोक को 900 रुपये में बेचता था। प्रदीप नकली उर्वरक को असली बताकर किसानों के साथ धोखाधड़ी कर 1470 रुपये प्रति बोरे के हिसाब से बिक्री करता था। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि संगठित गिरोह बनाकर आरोपी कार्य करते थे। भागे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed