{"_id":"6207bd4dee91150ba06200ba","slug":"keshav-prasad-maurya-said-to-people-in-2017-cycle-was-punctured-this-time-to-pieces-goons-run-police-station-in-sp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: लोगों से केशव प्रसाद मौर्य बोले: 2017 में साइकिल पंचर की थी, इस बार टुकड़े-टुकड़े कर देना, सपा सरकार में गुंडे चलाते हैं थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: लोगों से केशव प्रसाद मौर्य बोले: 2017 में साइकिल पंचर की थी, इस बार टुकड़े-टुकड़े कर देना, सपा सरकार में गुंडे चलाते हैं थाने
Sat, 12 Feb 2022 07:29 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/बदायूं
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 12 Feb 2022 07:29 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को शाहजहांपुर के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन पर बड़ा हमला बोला।
विज्ञापन
keshav prasad maurya
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को शाहजहांपुर के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में सपा, बसपा, रालोद एक होकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देना चाहते थे। पूरे देश में नरेंद्र मोदी रोको प्रतियोगिता चल रही है। तब सांपनाथ, नागनाथ, नेवलानाथ एक होकर भाजपा का कमल खिलने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश राज में जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा वाली स्थिति थी। सपाइयों का नारा था, खाली प्लाट हमारा है। भाजपा की सरकार में किसी माफिया की हिम्मत नहीं है कि गरीब की जमीन पर कब्जा कर ले। वहीं बदायूं के कादरचौक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश बाबू कोरोना काल में नहीं दिखे, अब चुनाव में पिकनिक मनाने निकले हैं। 14 फरवरी को कमल का बटन दबाकर अखिलेश को ऐसा टीका लगाना कि उनको कोई बीमारी न बचे। कहा कि 2017 में साइकिल पंचर की थी, इस बार उसके टुकड़े-टुकड़े कर देना। उन्होंने तय समय से ज्यादा जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडे थाने चलाते हैं। सपाई आतंकियों और माफिया का संगठन बनाते हैं। शीशी में एक ओर से इत्र डालते हैं ओर दूसरी ओर से 280 करोड़ निकालते हैं। उन्होंने कहा कि बुलडोजर तैयार है। चिंता की कोई बात नहीं है। यूपी में कमल खिलने से कोई रोक नहीं सकता। 10 मार्च के बाद बचे हुए गुंडों पर बुलडोजर चलेगा। कहा कि 2014, 2017 और 2019 में जैसे यूपी में कमल खिला, उसी तरह से 2022 में भी ईवीएम कमल से भरी निकले।
विज्ञापन