फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kent Area field and Gwal Group gleaming area

कैंट एरिया मैदान और ग्वाल टोली इलाका चमाचम

Thu, 10 Dec 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kent Area field and Gwal Group gleaming area
शहर के सिविल एरिया की तुलना में कैंट इलाका साफ-सफाई के लिहाज से अलग पहचान रखता है। बावजूद इसके कैंट बोर्ड के पदाधिकारियों और सदस्यों ने छावनी महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया तो वहां महाराणा प्रताप मार्ग के बगल वाला मैदान और ग्वाल टोली का इलाका चमाचम होकर निखर उठा।
विज्ञापन

महोत्सव शुरू होने से पहले कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित और मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार ने दिवस वार निर्धारित किए गए कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए वायदा किया था कि दो दिवसीय सफाई सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होगा, उसे यथार्थ के धरातल पर उतारा था। दोनों पदाधिकारियों ने जो कहा, उसे कर दिखाया। राणा प्रताप रोड के पास वाला मैदान कूड़ा-गंदगी से अछूता था, लेकिन वहां उगी झाडिय़ां और मिट्टी के ढेर मैदान का काफी क्षेत्रफल घेरे थे। इसी तरह पुलिसलाइन के करीब ग्वाल टोली इलाका सिविलियन की घुसपैठ के चलते गंदगी से घिरा था।
विज्ञापन

सफाई अभियान की शुरुआत इन्हीं दोनों स्थानों को ध्यान में रखकर की गई। छावनी परिषद के उपाध्यक्ष दीक्षित और सीईओ कुमार के साथ कैंट बोर्ड के सदस्य गजेंद्र गंगवार, मुकेश कुमार, निशांत यादव, रेखा राना, नीलम, उर्मिला आदि सदस्य सुबह आठ बजे बुलडोजर, झाड़ू, फावड़ा आदि से लैस सफाई कर्मियों की टीम के साथ सुबह आठ बजे निकल पड़े। उनके साथ कैंट बोर्ड काया्रलय के कर्मचारी और क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना भी विशेष सफाई अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी ने पहले मैदान में बुलडोजर, फावड़े चलाकर झाडिय़ां साफ की और मिट्टी के ढेर हटाया तो मैदान समतल होकर निखर उठा। बाद में इसी टीम ने ग्वाल टोली में सफाई की तो वहां के लोग भी इस नेक काम में शामिल हो गए। इस मौके पर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष और सदस्यों ने सभी से इलाके को साफ-सुथरा बनाए रखने का अनुरोध किया। इससे पूर्व, कैंट बोर्ड के वार्ड सदस्यों ने गंदगी वाले स्थान चिन्हित किए। स्वच्छता अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed