फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   KCFL has the resources to check the safety

केसीएफएल में अफसरों ने जांचे संरक्षा के संसाधन 

Sat, 25 Mar 2017 12:00 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
 पिपरौला स्थित कृभको श्याम फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के कारखाना परिसर में दो दिन पहले यूरिया प्लांट के पास क्षतिग्रस्त पाइप से अमोनिया गैस के रिसाव को वहां के प्रबंध तंत्र ने गंभीरता से लेते हुए फैक्ट्री में आपातकाल के लिए किए गए ऑन साइड और ऑफ साइड सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केएसएफएल के उपाध्यक्ष/यूनिट हेड रवि कुमार चोपड़ा और संयुक्त महाप्रबंधक एनके अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारिरयों के लिए पर्याप्त मात्रा में सभी तरह की सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध हैं और प्रदूषण नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। 
विज्ञापन

मंगलवार को फैक्ट्री कैंपस में यूरिया प्लांट को अमोनिया सप्लाई करने वाले पाइप में लीकेज से गैस का भले ही मामूली रिसाव हुआ हो, इस घटना ने प्रबंध तंत्र को सजग कर दिया है। यूनिट हेड सहित अन्य अधिकारियों ने फायर फाइटर्स की कार्य क्षमता परखने के साथ ही आपात स्थिति में फैक्ट्री के अंदर और बाहरी हिस्से में संरक्षा संबंधी उपायों को समाहित करते हुए बनाई गई कार्य योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000000
प्रशासन को दिया जा चुका इमर्जेंसी सेफ्टी प्लान
फैक्ट्री में किसी भी आपात स्थिति से निपटने और उस दौरान कर्मचारियों समेत उनके परिवारों की जीवन रक्षा के लिए प्रबंध तंत्र द्वारा विस्तृत रूप से तैयार किया गया इमर्जेंसी सेफ्टी प्लान प्रशासन को काफी पहले उपलब्ध कराया जा चुका है। यूनिट हेड आरके चोपड़ा के अनुसार यूरोपियन देश डेनमार्क की टेक्नालॉजी पर आधारित इस कारखाने के अंदर और बाहर विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए सेफ्टी प्लान में कई प्रावधान किए गए हैं। चूंकि, अमोनिया पानी में घुलनशील होती है। इसलिए रिसाव स्थल पर सबसे पहले वाटर कर्टेन बनाने की व्यवस्था की गई। यही नहीं, रिसाव स्थल तक जाने के लिए कई तरह के मास्क पर्याप्त मात्रा में रखे गए हैं। गोताखोरों द्वारा प्रयुक्त ऑक्सीजन सिलेंडर वाले मास्क समेत एयर कंप्रेशर वाले मास्क भी उपलब्ध हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000000
एनालाइजर से हो रही अमोनिया स्तर की जांच 
उप महाप्रबंधक पर्यावरण एवं संरक्षा/ सेफ्टी हेड अब्दुल रब के मुताबिक यूरिया प्लांट में 25 पीपीएम तक अमोनिया स्तर होने तक कर्मचारी आठ घंटे तक ड्यूटी कर सकते हैं, जबकि मंगलवार को रिसाव के दौरान वायुमंडल में सिर्फ 0.1 प्रतिशत अमोनिया बढ़ी। यूनिट हेड के अनुसार यह रीडिंग अमोनिया का स्तर मापने के लिए लगाए गए एनालाइजर में भी दर्ज नहीं हो पाई। सेफ्टी हेड ने बताया कि जल और वायु प्रदूषण की जांच के लिए फैक्ट्री में एनालाइजर्स लगाए गए हैं और उनकी रीडिंग नियमित रूप से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ऑनलाइन भेजी जा रही है। कारखाना से उत्सर्जित पानी में भी पीएच जांच करने के साथ उसे रिसाइकिल कर कैंपस के पेड़-पौधों की सिंचाई के काम में लाया जा रहा है। संरक्षा संसाधनों की जांच और वार्ता में मुख्य प्रबंधक इंद्रमणि मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक जेपी श्रीवास्तव, पर्सनल ऑफीसर वीएन मिश्रा आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed