फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kavi vijugeesh

नहीं रहे साहित्यकार ‘विजुगीषु’

Sun, 21 Dec 2014 09:17 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालाबाद (शाहजहांपुर) Updated Sun, 21 Dec 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
kavi vijugeesh
ओज के कवि विष्णु चंद्र गुप्त ‘विजुगीषु’ का रविवार शाम करीब चार बजे निधन हो गया। वह करीब 81 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

विजुगीषु 1948 से ही आरएसएस से जुड़े थे। रामजन्मभूमि आंदोलन में उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं, जिसमें सबसे अधिक ख्याति 1992 में रामजन्म भूमि आंदोलन के दौरान लिखी शंखनाद को मिली। इसमें उनका गीत सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे काफी चर्चा में रहा था। नगर में सरस्वती शिुशु मन्दिर तथा विद्या मन्दिर के संस्थापक सदस्यों में रहे विजुगीष नवोदित साहित्यकार परिषद के कई सालों तक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन

वह गौ रक्षा आन्दोलन से भी जुड़े रहे, जिसके चलते उन्होंने पटियाला जेल में एक साल की सजा भी काटी। उन्होंने साहित्य लेखन का कार्य 22 साल की आयु में शुरू किया था। उनका अंतिम संस्कार घटियाघाट गंगा तट पर सोमवार को किया जाएगा। अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे उनके आवास से आरंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed